[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेल मैदान में अचेत होकर गिरा शारीरिक शिक्षक,मौत:8 साल से सिहोड में थी पोस्टिंग, सीने में दर्द होने के बाद नीचे गिरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेल मैदान में अचेत होकर गिरा शारीरिक शिक्षक,मौत:8 साल से सिहोड में थी पोस्टिंग, सीने में दर्द होने के बाद नीचे गिरे

खेल मैदान में अचेत होकर गिरा शारीरिक शिक्षक,मौत:8 साल से सिहोड में थी पोस्टिंग, सीने में दर्द होने के बाद नीचे गिरे

सिहोड़ : सिहोड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक का हदयगति रूकने से निधन हो गया। मृतक शिक्षक सवाईमाधोपुर जिले का रहने वाला थे, वह आठ साल से सिहोड़ में तैनात थे। एचसी शैतान सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील के जगमोदा गांव का निवासी बुद्धिप्रकाश मीणा (44) पुत्र केलाराम खेतड़ी उपखंड के सिहोड़ की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह सिहोड़ में मकान किराए पर लेकर रहता थे।

रोजाना की तरह बुधवार दोपहर को बच्चों को स्कूल में खेल खिला रहे थे। इस दौरान अचानक सीने में दर्द होने पर नींबू लेकर आया और खेल मैदान की चार दिवारी के पास अचेत होकर गिर गए। जिस पर बच्चों ने स्कूल के अन्य स्टाफ को सूचना दी।

स्कूल स्टाफ के सदस्य अध्यापक बुद्धिप्रकाश मीणा को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मेहाड़ा थानाधिकारी सरदारमल चौधरी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान परिजनों को सूचना दी गई तथा राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए बुलाया गया।

छोटे भाई राजेंद्र मीणा ने बताया कि उसका भाई बुद्धिप्रकाश मीणा वर्ष 2016 में राज्य की ओर से आयोजित पीटीआई भर्ती में लगे थे। इसके बाद से वह सिहोड़ में ही कार्यरत थे। मृतक बुद्धिप्रकाश के दो बेटी सुमन, गोलमा, दो बेटे अविनाश व लाखनसिंह हैं, जो पढ़ाई करते हैं। पत्नी ब्रहमादेवी गृहणी तथा पिता खेती का काम करते हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एचसी शैतान सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22