बेटा-बहू और पोते ने मारपीट कर की लूट:2.10 लाख रुपए-जेवरात लेकर गए तीनों, बुजुर्ग मां को कमरे में किया बंद
बेटा-बहू और पोते ने मारपीट कर की लूट:2.10 लाख रुपए-जेवरात लेकर गए तीनों, बुजुर्ग मां को कमरे में किया बंद
सीकर : सीकर के जाजोद थाना इलाके में घर में घुसकर मारपीट करने और नगदी-जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
श्रीमाधोपुर के मंडी गेट संख्या चार के पास रहने वाले जोधराज ने पुलिस में मामला देकर बताया है कि रात 7 से 7:30 बजे के बीच उनके बेटे सोहन, पोता कर्मवीर, पुत्रवधू सुमन सहित अन्य लोग एक साथ उनके घर पर आए। उन्होंने जोधराज और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। जोधराज की पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और कमरे की चाबी छीनकर बक्से में रखे 2.10 लाख रुपए और सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। फिलहाल जाजोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039836


