चिड़ावा : न्यायिक कर्मचारी की मौत की जांच की मांग:राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरना शुरू
न्यायिक कर्मचारी की मौत की जांच की मांग:राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरना शुरू
चिड़ावा : राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर चिड़ावा कोर्ट मुख्यालय पर मृतक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत की निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर धरना दिया गया।
धरने की अध्यक्षता करणी सिंह शेखावत ने की। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी न्यायिक कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर हैं। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी। तब तक कर्मचारी गण अवकाश पर रहेंगे।
चिड़ावा मुख्यालय पर स्थापित दोनों ही न्यायालयों में कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ। धरने पर कर्मचारी नटवर सिंह, संजय गोयल, मनीषा, विनोद देवी, रघुवीर सिंह राजपूत, शुभम खींची, गौरव, रतनसिंह, मनोज मीणा, गौतम कोक्चा, कृष्णचंद शर्मा, कृष्ण दाधीच, सुरेश, अंजू आदि उपस्थित रहे। अभिभाषक संघ ने भी धरने को समर्थन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041930


