स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों का स्थायीकरण, कार्मिकों को मिली पदोन्नत
स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों का स्थायीकरण, कार्मिकों को मिली पदोन्नत
चूरू : जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों के स्थायीकरण के साथ-साथ विभिन्न कार्मिकों को पदोन्नति दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए गंभीर है कि कार्मिकों के नियुक्ति, पदस्थापन, पदोन्नति संबंधी कार्य समय पर हो तथा उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि समय पर समिति की बैठक हो एवं नियमानुसार सारी कार्यवाही संपादित हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं के रोजगार एवं नौकरियों की दिशा में समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।
सीईओ मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि बैठक में शिक्षा विभाग के 7 शिक्षकों के स्थायीकरण के अतिरिक्त अध्यापक लेवल प्रथम के 21 चयनित अभ्यर्थियों को नई नियुक्ति दी गई। साथ ही पंचायती राज विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 3 कार्मिकों को कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक से 3 कार्मिकों को वरिष्ठ सहायक तथा वरिष्ठ सहायक से 7 कार्मिकों को सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) संतोष महर्षि सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037968


