[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

UP के इस जिले में अब मंडे को छुट्टी, संडे को लगेगी क्लास; जानें नया आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

UP के इस जिले में अब मंडे को छुट्टी, संडे को लगेगी क्लास; जानें नया आदेश

यूपी के वाराणसी जिले में प्रशासन ने छुट्टियों को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, संडे को बच्चे स्कूल आएंगे। 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होना है। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए फैसला लिया गया है।

यूपी : आज यानी 22 जुलाई से सावन शुरू हुआ है। सोमवार को मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ सकती है। जिसको लेकर प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। वाराणसी प्रशासन के अनुसार अब संडे को क्लासें लगेंगी। वहीं, सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन के हर सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। रविवार को सभी स्कूल खुले रहेंगे। नियमित तौर पर कक्षाएं लगेंगी। वहीं, सोमवार को बच्चे अपने घर रहेंगे। बता दें कि बाबा विश्वनाथ धाम पर सावन के पहले सोमवार को भीड़ उमड़ती है। जिसके चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पिछले साल भी सावन के हर सोमवार को स्कूल बंद किए गए थे।

अगस्त महीने में बच्चों के लिए खूब छुट्टियां

वहीं, बच्चों के लिए अगस्त महीने में भी ढेरों छुट्टियां हैं। चार सोमवार को छुट्टी रहेगी। वहीं, 15, 19 और 26 अगस्त को भी स्कूल नहीं खुलेंगे। वाराणसी में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। ये आदेश रविवार रात को 10 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेंगे।

वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को स्कूल खुलेंगे। वहीं, सोमवार को छुट्टी रहेगी। बता दें कि सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी को लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 22 जुलाई से 22 सितंबर तक ऐसी ही व्यवस्था रहेगी। शहर में सवारी में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कुछ रास्ते बंद करने का भी ऐलान किया गया है।

उधर, यूपी के बदायूं जिले में भी बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आते एक से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सावन में प्रत्येक शनिवार और सोमवार को ये स्कूल बंद रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet