[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गहलोत ने BJP को दी हिदायत; बोले- धार्मिक उन्माद की राजनीति स्वीकार नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गहलोत ने BJP को दी हिदायत; बोले- धार्मिक उन्माद की राजनीति स्वीकार नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना और नफरत फैलाना अधर्म है। गहलोत ने हालिया चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की धार्मिक नगरियों में हार जनता का स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक उन्माद की राजनीति को देश में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जयपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कड़ा विरोध जाहिर करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है, परंतु भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना और नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला-हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है। यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।

  1. ये दिया था बयान
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में राहुल गांधी का नाम लिए बिना बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि वो गौ-मांस खाकर संसद में भगवान महादेव का चित्र लेकर आते हैं। हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। कोई हिंदू को आतंकी और हिंसक कह देगा तो हम चुप नहीं बैठे रहेंगे। राम मंदिर का विरोध करने पर चुप नहीं बैठे रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet