[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के जसरापुर में निकली भव्य कलश यात्रा:शिव परिवार को कराया भ्रमण, तीन मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के जसरापुर में निकली भव्य कलश यात्रा:शिव परिवार को कराया भ्रमण, तीन मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा

खेतड़ी के जसरापुर में निकली भव्य कलश यात्रा:शिव परिवार को कराया भ्रमण, तीन मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा

खेतड़ी : खेतड़ी के जसरापुर गांव के खातलाई जोहड़ी में गुरुवार को दो दिवसीय नव निर्मित शिव मंदिर, हिरामल और कालश महाराज की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शिव परिवार, कालश महाराज व हिरामल की प्रतिमा को गांव का भ्रमण करवाने के बाद विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। महिलाओं की ओर से निकाली गई यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई कलश यात्रा खातलाई जोहड़ी में पंहुची। महिलाओं की ओर से निकाली गई कलश यात्रा का शुभारंभ कान्हड़ दास अस्थल मंदिर से किया गया, जिसमें 551 महिलाओं ने भाग लेकर तीन किलोमीटर तक कलश यात्रा निकालकर मंदिर परिसर में पंहुची।

कलश यात्रा के समय नव स्थापित की जाने वाले शिव दरबार की भी यात्रा निकाली गई। गांव में नव निर्मित शिव मंदिर का निर्माण श्रीराम कुमावत, रतनलाल द्वारा तथा कालश महाराज, हिरामल मंदिर का निर्माण ग्रामीणों की ओर से करवाया गया है। मंदिर के निर्माण पुरा होने पर शुक्रवार को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोक गायकों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम में सांवलराम बाघोली ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

ये रहे मौजूद
इस दौरान कलश यात्रा व प्रतिमाओं के नगर भ्रमण के समय ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर इंद्राज डोई, प्रकाश खटाणा, रामेश्वर लाल, अशोक सेन, रघुवीर सिंह, राजेश जलन्द्रा, गोकुलचंद, विजेश, अनिल गुर्जर, जीतू फौजी, मुंगाराम, रामकिशन, भरपो देवी, सविता, मेवा देवी, संतरा, केसर देवी, सुमन, कमलेश, मुकेश देवी, पूनम देवी, संजू, प्रतिभा, निर्मला देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet