[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : आठवीं तक के विद्यार्थियों को तोहफा:कल से सरकारी स्कूलों में मिलेगा दूध, बंटेगी यूनिफार्म, DEO को मिले आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : आठवीं तक के विद्यार्थियों को तोहफा:कल से सरकारी स्कूलों में मिलेगा दूध, बंटेगी यूनिफार्म, DEO को मिले आदेश

आठवीं तक के विद्यार्थियों को तोहफा:कल से सरकारी स्कूलों में मिलेगा दूध, बंटेगी यूनिफार्म, DEO को मिले आदेश

झुंझुनूं : सरकारी स्कूलों में आखिर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंतजार खत्म हुआ। आठवीं तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना मंगलवार से शुरू हो जाएगी।

मिड डे मिल के आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव ने रविवार को आदेश जारी DEO को निर्देश दिए है कि जिला स्तर पर कार्यक्रम कर दूध व यूनिफॉर्म वितरण किया जाए।

सप्ताह में 2 दिन मिलेगा दूध

राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों के विद्यार्थियों को सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को पाउडर से तैयार दूध दिया जाएगा। जिले में 1 लाख 8 हजार 308 बच्चों को दूध पिलाया जाना है।

सरकारी स्कूलों में दूध के पैकेट डेड माह पहले ही आ गए थे। पाउडर से दूध बनाकर विद्यार्थियों को बांटा जाएगा। दूध प्रार्थना सभा के तत्काल बाद दिया जाएगा। जिन स्कूलों में बच्चों के बर्तन नहीं है, वहां स्टील गिलास खरीदने के लिए एक गिलास के चालीस रुपए दिए जाएंगे।

दो सेट यूनिफॉर्म

8वीं तक के राजकीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के 2 सेट निशुल्क दिए जाएंगे। सिलाई के लिए 200 रुपए सीधे विद्यार्थी के खाते में जमा होंगे। जिले के 1584 सरकारी स्कूलों के एक लाख 8 हजार से अधिक बच्चों को ड्रेस मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77