महिलाओं ने थाली व ताली बजाकर किया प्रदर्शन
महिलाओं ने थाली व ताली बजाकर किया प्रदर्शन
सादुलपुर : नए कोर्ट भवन के पीछे स्थित झुग्गी-झोपड़ी में बस्ती के लोगों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। बस्ती के लोगों ने प्रशासन को जगाने के लिए थाली व ताली बजाकर प्रदर्शन किया। एडवोकेट गायत्री पूनिया के नेतृत्व में बस्ती की महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध जताया।
एडवोकेट पूनिया ने कहा कि धरने को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। पूनिया ने झुग्गी-झोपड़ियों के लोगों को खाने के लिए अनाज व रहने के लिए भूमि आबंटन करने की मांग की। प्रदर्शन में पिंकी, माया, सोमिया, जिक्का, सीमा, साधना, रोशनी, पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067084


