[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला:17 माह से फरार आरोपी पकड़ा, पुलिस से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला:17 माह से फरार आरोपी पकड़ा, पुलिस से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला:17 माह से फरार आरोपी पकड़ा, पुलिस से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

सीकर : सीकर जिले की धोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता से पैसे लेकर भागा था और पिछले 17 माह से फरार चल रहा था।

पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी 2023 को पुलिस को दी रिपोर्ट में मुकेश कुमार निवासी स्वामियों के ढाणी, धोद ने बताया था कि उसे वसीम नाम के आरोपी ने विदेश भेज कर अच्छी कमाई करने का झांसा दिया था जो उसका परिचित था। वसीम ने मुकेश कुमार से कहा कि वह उसे 80 हजार रुपए दे देवे जिसके बाद उसे दुबई का टिकट व वीजा देकर विदेश भेज देगा। विदेश जाने के बाद उसे हर माह लाखों रुपए की कमाई होगी।

पैसे लेने के बाद वसीम ने मुकेश को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई भेज दिया। मुकेश कुमार दुबई में वसीम के बताए पते पर चला गया। जहां पर दो व्यक्ति पहले से मौजूद थे। दोनों मुकेश को अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में ले गए और जॉब करने को कहा। दुबई में जो जॉब वसीम ने मुकेश को बताई थी वह उसे नहीं मिली। मुकेश ने जॉब करने से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों बदमाश मुकेश को अपने साथ गाड़ी में दुबई के किसी इलाके में ले गए और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर सड़क पर फेंककर चले गए। आरोपियों ने मुकेश से पासपोर्ट भी ले लिया। मुकेश ने दुबई की पुलिस से संपर्क कर अपना पासपोर्ट वापस ले लिया और दुबई में अपने रिश्तेदार के पास चला गया। जहां से पैसे लेकर वह वापस इंडिया लौट आया।

इंडिया आकर मुकेश ने वसीम से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। वसीम, मुकेश से कहने लगा कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता वह हर रोज लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम निवासी फतेहपुर कोतवाली के रूप में हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77