[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर मां-बेटी से लाठी-सरियों से मारपीट:बेटी की हालत गंभीर होने पर चूरू रेफर, सोने-चांदी के जेवर भी छीने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर में घुसकर मां-बेटी से लाठी-सरियों से मारपीट:बेटी की हालत गंभीर होने पर चूरू रेफर, सोने-चांदी के जेवर भी छीने

घर में घुसकर मां-बेटी से लाठी-सरियों से मारपीट:बेटी की हालत गंभीर होने पर चूरू रेफर, सोने-चांदी के जेवर भी छीने

चूरू : रतनगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 25 में घर में घुसकर मां और बेटी के साथ लाठी, सरियों और चाकू से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिला की रिपोर्ट पर रतनगढ़ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

रतनगढ़ थाने के एसआई प्यारेलाल ने बताया- वार्ड 25 निवासी सरीफन ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- 10 जुलाई की रात वह और उसकी बेटी सिमरन रसोई में बैठकर भोजन कर रही थी। उसी दौरान पड़ोसी नत्थू खां मिरासी, उसका बेटा कालू उर्फ चांदवीर, सलमान अश्लील गालियां निकालते हुए हाथों में लाठी, सरिया और चाकू लेकर घर में घुस गए। बिना किसी बात के सरीफन और सिमरन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सलमान ने उसकी बेटी सिमरन पर चाकू से वार किया, जिससे सिमरन के खून निकल गया। वहीं, मां-बेटी के साथ सरियों से भी मारपीट करते हुए घसीटकर चौक में ले गए।

मारपीट के दौरान उसका गले से सोने का मादलिया और पायजेब की जोड़ी भी छीन ली। मारपीट में सिमरन के गंभीर चोट लगने से घायल हालत में उसको गवर्नमेंट जालान अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई प्यारेलाल गंभीरता के साथ कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22