[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग, नारेबाजी कर जताया रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग, नारेबाजी कर जताया रोष

सुजानगढ़ में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग, नारेबाजी कर जताया रोष

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के पास तालछापर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर गाड़ी संख्या 14892 हिसार जोधपुर पैसेंजर ट्रेन पर शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार सुण्डा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन डेगाना के शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार सुण्डा ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन व नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलांइज यूनियन के आह्वान पर देश भर में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए आज एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने भारत सरकार से मांग कि है कि जल्द से जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिले। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर नरेंद्र सिंह चारण, मुकेश कुमार बिजारणिया, राजकुमार चौधरी, आर.के.टी.ए डेगाना शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी, रजनीश यादव, जावेद खान, धर्माराम कुलरिया, नरेंद्र कुमार वर्मा, सद्दाम हुसैन, इमरान खान, बाबूलाल माली सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77