[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का बीमारी से हुआ निधन, पैतृक गांव ककराय में पुलिस सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, दो माह पहले ब्रेन हेमरेज होने पर चल रहा था जयपुर में उपचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का बीमारी से हुआ निधन, पैतृक गांव ककराय में पुलिस सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, दो माह पहले ब्रेन हेमरेज होने पर चल रहा था जयपुर में उपचार

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का बीमारी से हुआ निधन, पैतृक गांव ककराय में पुलिस सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, दो माह पहले ब्रेन हेमरेज होने पर चल रहा था जयपुर में उपचार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के कंकराय गांव के राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सुधीर कुमार जांगिड़ का बिमारी के कारण बुधवार को निधन हो गया। उनके पैतृक गांव में पुलिस सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। सीआई भंवरलाल कुमावत ने बताया कि खेतड़ी थाना क्षेत्र की मांदरी पंचायत के कंकराय निवासी सुधीर कुमार जांगिड़ (39) पुत्र लीलाधर जांगिड़ राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह कोटपूतली बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर थाने में पदस्थापित थे। वह सात मई को छुट्टी लेकर घर आए थे कि अचानक ब्रेन हेमरेज की समस्या हो गई। कांस्टेबल सुधीर कुमार जांगिड़ को परिजन उपचार के लिए जयपुर ले गए, जहां पिछले दो माह से उनका उपचार चल रहा था।

जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कांस्टेबल सुधीर कुमार जांगिड़ का निधन हो गया। सुधीर कुमार के एक बेटी प्रिती(17) की है। कांस्टेबल के पिता लीलाधर जांगिड़ भी राजस्थान पुलिस में कार्यरत थे, जिनकी 2004 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद सुधीर कुमार ने वर्ष 2005मे राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के रूप में ज्वाइन किया था। इनका विवाह भी नौकरी लगने के कुछ समय बाद मनीषा देवी से हुआ था, जिनकी दो साल पहले बिमारी से मृत्यु हो गई थी। जवान सुधींर कुमार जांगिड़ तीन बहन भाईयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई मनोज कुमार फर्नीचर का काम करता है। जवान सुधीर कुमार का निधन होने की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो घर में कोहराम सा मच गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

सीआई ने बताया कि सुधीर कुमार बहुत ही होनहार और बहादुर जवान के रूप में कार्य करते थे‌। वह उच्च अधिकारियों की ओर से दिए जाने वाले टास्क को लगन व मेहनत के साथ पूरा करते थे। उनके निधन होने से राजस्थान पुलिस को काफी गहरा आघात लगा है। इस दौरान राजस्थान पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, एचसी विजय कुमार, शेर सिंह कृष्णिया, जयप्रकाश, संतराम, मुन्ना लाल, राजेंद्र सिंह, राजवीर, दिनेश कुमार, राकेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62