[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क को ठेकेदार दुरूस्त करना भुन गया, आए दिन हो रहे है हादसे, ग्रामीणों ने सड़क को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क को ठेकेदार दुरूस्त करना भुन गया, आए दिन हो रहे है हादसे, ग्रामीणों ने सड़क को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क को ठेकेदार दुरूस्त करना भुन गया, आए दिन हो रहे है हादसे, ग्रामीणों ने सड़क को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

खेतड़ी : कस्बे में सीवरेज लाईन डालने के लिए ठेका कंपनी ने जगह-जगह सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन काफी समय बित जाने के बाद भी सड़कों को दुरूस्त करना भुल गए जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही मामला खेजडो की ढाणी में बने टैंक के पास सीवरेज लाईन डालने के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित वार्ड वासियों ने बुधवार को ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर सड़क को जल्द दुरूस्त करने की मांग की।

पुर्व व्यांखाता रामावतार बर्मा ने बताया कि मोहल्ले के अंदर जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है। मैन पम्प हाउस के पास सीवरेज व पेयजल के लाइन डालने को लेकर ठेका कंपनी की ओर से सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया गया। बरसात के समय में क्षतिग्रस्त सड़कों में पानी भर जाता है जिससे दिन दुपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। जिसमंा काफी लोगों के चोंटे भी आई है। उन्होंने बताया कि ठेका कंपनी दो माह पूर्व पेयजल व सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा था। इस संबंध में ठेका कंपनी के अधिकारियों को सड़क दुरूस्त करवाने के लिए अवगत भी करवा दिया लेकिन ठेका कंपनी के आलाधिकारियों के कान में जुं तक नही रेग रही जिसके चलते सड़के ज्यों की त्यों क्षतिग्रस्त है।

आक्रोशित वार्डवासी रामावतार वर्मा, सुनील कुमावत, राजेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार, अमर सिंह, माडु राम, गुरूदयाल सहित आदि लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जल्द दुरूसत करवाने की मांग की, समय रहते सड़क को सही नही किया तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी जिसकी जिम्मेदारी ठेका कंपनी की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62