टैगोर कॉलेज गुढागौड़जी की छात्रा को मिला गोल्ड मेडल
टैगोर कॉलेज गुढागौड़जी की छात्रा को मिला गोल्ड मेडल
गुढ़ागौड़जी : कस्बे में संचालित टैगोर पी.जी. महाविद्यालय की बीबीए की छात्रा पलक पुत्री प्रकाश निवासी केड को शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा आयोजित बीबीए तृतीय वर्ष परीक्षा 2022 में संपूर्ण शेखावाटी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। छात्र की इस उपलब्धि पर टैगोर महाविद्यालय परिसर में टैगोर शिक्षण संस्थान के सीईओ इंजीनियर विश्वजीत सिंह शेखावत व कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर, मुंह मीठा करवाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया ।
टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ.वीरपाल सिंह शेखावत ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। छात्रा पलक ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रवक्ता विजय जांगिड़, शक्ति सिंह शेखावत, पंकज जांगिड़, श्रवण कुमार, राजबाला, सुनीता, डिंपल, अग्रवाल, आनंद प्रजापत सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037971


