[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित द्वारा एडीआर भवन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं प्रियंका पिलानिया ने बताया कि यदि पर्यावरण है तो हम है। मनुष्य का जीवन पर्यावरण के सांचे में ढ़लकर ही संवरा है। एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण प्रत्येक प्राणी के जीवन के लिए आवश्यक है। पर्यावरण की पहली कड़ी मनुष्य है तथा मानव जाति को ही पर्यावरण के संतुलन बनाने की पहल करनी चाहिए। पर्यावरण को हमें अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए तथा उसे बचाने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। यदि हम प्रकृति की सुनेगें तो सदा स्वस्थ रहेगें। एक स्वस्थ शरीर स्वस्थ पर्यावरण से जुड़ा है।

अतः हमें पेड़ लगाने चाहिए। एक पेड़ हमें 10 लोगों के लायक ऑक्सीजन सालभर में देता है। इसलिए अपनी सांसे बचाने के लिए आज एक पेड़ लगाये जो हमें प्राणवायु प्रदान करते है। इसलिए पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण को बचायेंगे तथा संकल्प लें कि प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन करेंगे। इस अवसर पर न्यायाधीश मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण अरूण कुमार अग्रवाल, न्यायाधीष पारिवारिक न्यायालय अनिल बेनिवाल, न्यायाधीष विशेष न्यायालय (पोक्सो) इसरार खोखर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 01 सीमा ढाका, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन विश्नोई, अधिवक्ता धीरज कुमार, अधिवक्ता रामसिंह व स्टाफगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22