[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री के बयान से डॉक्टरों में आक्रोश:कानूनी कार्रवाई की मांग के लिए CM के नाम ज्ञापन सौंपा, तीन दिन का अल्टीमेंट दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री के बयान से डॉक्टरों में आक्रोश:कानूनी कार्रवाई की मांग के लिए CM के नाम ज्ञापन सौंपा, तीन दिन का अल्टीमेंट दिया

सेवारत चिकित्सक संघ ने राजेन्द्र गुढा द्वारा चिकित्सकों के लिए अर्मर्यादित भाषा बोलने पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा की ओर से डॉक्टरों के खिलाफ दिए गए बयान से जिलेभर के चिकित्सकों में आक्रोश है। मंगलवार को अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ जिला झुंझुनूं इकाई ने जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को सीएम के नाम ज्ञापन देकर पूर्व मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने 28 जून को बीडीके अस्पताल में धरना लगाकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तर के सबसे उच्च पद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य चिकित्सकों के लिए अमर्यादित, अशोभनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चिकित्सकों के आत्म सम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है। जिससे पूरा चिकित्सकीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक निरंतर आमजन की सेवारत के लिए तत्पर रहते हैं।

बीडीके अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन लगभग 3000 से ऊपर रहती है। हर रोज विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किए जाते हैं एवं 15 से 20 प्रतिदिन संस्थागत प्रसव कराए जाते हैं। इसके अलावा जिले भर में चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन हजारों मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं चिकित्सक दिन रात आमजन की सेवा में लगे हुए हैं। फिर भी चिकित्सकों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग पूर्व मंत्री द्वारा किया जाना चिकित्सकों के मनोबल को कमजोर करता है जिससे न केवल जिले के बल्कि पूरे प्रदेशभर के चिकित्सकों एवं चिकित्सकीय सेवा से जुड़े लोगों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर चिकित्सकाें की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके अलावा अस्पताल में धरना प्रदर्शन रोकने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में उपचार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. लालचंद ढाका, अरिशदा जिला अध्यक्ष डॉक्टर एस जब्बार, महासचिव डॉक्टर राजेंद्र ढाका, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. अभिषेक सिंह, डीपीसी डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ डॉ. संदीप पचार, ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ. रेखा, डॉ. राहुल सुमन, डॉ. तेजपाल कटेवा, डॉ. प्रहलाद, डॉ. शैलेश कुमार, प्रवक्ता डॉक्टर कैलाश राहड़ सहित जिलेभर से सरकारी सेवारत एवम निजी चिकित्सक पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet