[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

183 वें दिन भी धरना जारी : पानी से दुखी होकर ही धरने पर 85 वर्षिय बुजुर्ग अपील करती हुई पानी दो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

183 वें दिन भी धरना जारी : पानी से दुखी होकर ही धरने पर 85 वर्षिय बुजुर्ग अपील करती हुई पानी दो

183 वें दिन भी धरना जारी : पानी से दुखी होकर ही धरने पर 85 वर्षिय बुजुर्ग अपील करती हुई पानी दो

चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैण्ड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले किसान सज्जन कुमार खाती की अध्यक्षता में आज 183 वें दिन भी जारी रहा।

धरने पर विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों का कहना है कि शेखावाटी में जीवन बचाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को नहर लाकर शेखावाटी में जीव मात्र को बचाने का महान उपक्रम कर देने में देरी नहीं करना चाहिए।जब क्षेत्र उजड़ ही जाऐगा तो फिर करें न करें क्या फायदा है। धरने पर आज पहुंची 85 वर्षिय बुजुर्ग महिला रेशमी देवी पिचाणवां ने दो किलोमीटर दूर पैदल चलकर आई और अपनी दैनिक दिनचर्या की आपबीती कहानी सुनाई उनका कहना है कि सरकार हमें पानी देने में देरी से हम उजड़ ही जाऐंगे तो फिर क्या फायदा है। पानी के लिए उनके चेहरे पर चिन्ता की रेखाएं साफ साफ झलक रही थी कि भविष्य में क्या होने वाला है इस प्रश्न से चिन्ता में डूबी हुई बूजुर्ग महिला सरकार की अनदेखी और कोई भी उपाय नहीं सूझने से किंकर्तव्यविमूढ़ खड़ी थी।

ऐसे में समस्त शेखावाटी क्षेत्र खासा नाराज हो गया है तथा उग्र आंदोलन को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे एक दूसरे का सहयोग करेंगे और आन्दोलन दिल्ली तक पहुंचने से परहेज़ नहीं होगा । गांवों में जाकर गहन सम्पर्क में जुटे किसान सभा के कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति नाराजगी व आन्दोलन को लेकर उत्साह जबर जस्त है पानी लेकर रहेंगे इस भावना से ओत-प्रोत समस्त अग्रणी नेता कह रहे हैं कि मौत आसे खेलेंगे पर नहर जरुर लेंगे ।

धरने पर आज किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, महासचिव मदनसिंह यादव, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चाहर, नहर आन्दोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, ताराचंद तानाण, जयसिंह, सुनिता, मधु, जयन्त चौधरी, बबलु योगी, सौरभ सैनी, बहादुर तानाण चमेली देवी, नचिता, सूमित्रा, करण कटारिया, सुमित, सुनिल, अजय फोगाट अंकित, आरोग्य, शेरसिंह तानाण, राजपाल, कैलाश शर्मा, राजवीर, धर्मवीर, हजारी, सुनिल चाहर आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62