[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार:2 साल 4 महीने बाद पकड़ा गया, गांव की तरफ आया तो पुलिस ने दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

5 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार:2 साल 4 महीने बाद पकड़ा गया, गांव की तरफ आया तो पुलिस ने दबोचा

5 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार:2 साल 4 महीने बाद पकड़ा गया, गांव की तरफ आया तो पुलिस ने दबोचा

सीकर : सीकर की रानोली थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 2 साल पुराने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी उमराव सिंह के अनुसार 14 फरवरी को नरपत सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह पंकज पारीक सब डिविजन पलसाना ईमित्र संचालन के पास काम करता है। जो 14 फरवरी को श्यामगढ़ से इलेक्ट्रिसिटी बिल का कलेक्शन लेकर सीकर की तरफ आ रहा था। इस दौरान रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी आई।

बोलोरो गाड़ी में आए लोगों ने पहले तो नरपतसिंह के साथ मारपीट करके उसे 15 किलोमीटर दूर सुनसान जगह ले गए। इसके साथ ही उससे कलेक्शन के 5 लाख रुपए और अन्य सामान लूट कर चले गए। पुलिस ने इस घटना के बाद मामले में कृष्णकांत उर्फ गोलू, विजय कुमार राकेश और संजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उनका साथी वीरेंद्र घटना के बाद से फरार था।

अब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वीरेंद्र किलानियां (24) निवासी बस्सी, पलसाना की तरफ आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62