[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में पिकअप ड्राइवर और खलासी को गो-तस्कर समझकर पीटा,VIDEO:जयपुर से नींबू लेकर पंजाब जा रहे थे, 5 आरोपियों को हिरासत में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में पिकअप ड्राइवर और खलासी को गो-तस्कर समझकर पीटा,VIDEO:जयपुर से नींबू लेकर पंजाब जा रहे थे, 5 आरोपियों को हिरासत में लिया

सादुलपुर में पिकअप ड्राइवर और खलासी को गो-तस्कर समझकर पीटा,VIDEO:जयपुर से नींबू लेकर पंजाब जा रहे थे, 5 आरोपियों को हिरासत में लिया

सादुलपुर (चूरू) : नींबू भरकर ले जा रहे पिकअप सवार दो युवकों के साथ 10 से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की। मामला चूरू जिले के सादुलपुर का है। जहां नेशनल हाईवे 52 पर स्थित गांव लसेड़ी के पास टोल नाके पर जीप और बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने पिकअप को रुकवाया और उसमें सवार दो लोगों पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी जीप में सवार होकर मौके से भाग छूटे। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

पांच लोगों को हिरासत में लिया
सादुलपुर थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामला रविवार रात को सूचना मिली कि लसेड़ी के पास टोल नाके पर दो युवकों से मारपीट की जा रही है। घटना की सूचना पर रात 11 बजे मौके पर पहुंचे और घायलों को परिजनों के साथ हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल भेजा। वहीं सोमवार शाम को घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें पिकअप ड्राइवर और उसके साथ के साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस टीम सोमवार सुबह से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। इसके बाद शाम को पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल छीनकर ले गए आरोपी
थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह घायल सोनू (29) पुत्र बंशीराम निवासी फतेहाबाद ने पर्चा बयान देकर बताया कि वह अपने साथी सुंदर (35) पुत्र बलवंत सिंह निवासी फतेहाबाद के साथ जयपुर से नींबू भरकर बठिंडा पंजाब जा रहे थे। इस दौरान सादुलपुर बाइपास पर कुछ लोगों ने बाइक और जीप से हमारा पीछा करना शुरू दिया। टोल नाके के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी पिकअप पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और उन्हें नीचे उतारकर मारना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी। वे हमें गो तस्कर कह रहे थे। हमलावर एक दूसरे को सोनू, सोनिया, वरुण, दिनेश नाम से बुला रहे थे। इस दौरान आरोपी उनका मोबाइल भी छीनकर ले गए।

थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62