[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां- बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:घर के पास बने कुंए में मिले शव, भाई ने पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

मां- बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:घर के पास बने कुंए में मिले शव, भाई ने पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया

मां- बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:घर के पास बने कुंए में मिले शव, भाई ने पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया

बगड़ : झुंझुनूं के बगड़ थाना क्षेत्र के अशोक नगर में मां- बेटे की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में मिले। घटना सोमवार अलसुबह की है। इस संबंध में मृतक के भाई सूरजगढ़ निवासी कपिल सैनी ने पति सुरेन्द्र, सास व ससुर के खिलाफ मारपीट कर कुए में धकेलने की आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

मृतक के भाई कपिल ने बताया कि 14 जनू 2022 को उसकी बहन की शादी अशोक नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। ममता की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके एक बेटा था। जो मेरी बहन के साथ ही रहता था। शादी के कुछ दिन बाद मेरी बहन के पति, सास व ससुर दहेज के लिए उसे परेशान व मारपीट करने लगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात को इन लोगों ने फिर से दहेज के लिए बहन ममता के साथ मारपीट की तथा घर के पास में बने कुएँ में उसे और भांजे लक्ष्य (8) को अंदर धकेला दिया। बगड़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया सोमवार सुबह 7 बजे के करीब महिला के पति ने सूचना दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। शव को कुंए से बाहर निकाला। महिला के पीहर पक्ष के लोग आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

महिला के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जांच शुरू कर दी है। महिला के पति, सास व ससुर से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62