[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा के प्रमुखपदाधिकारियों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा के प्रमुखपदाधिकारियों ने लिया भाग

प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री एव प्रभारीमंत्री ने दिया जीत का मंत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित बैठक में झुंझुनूं विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान भाजपा की सहप्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार एव प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत व खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री, जयपुर संभाग सह प्रभारी संगठन एव देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना ने मण्डल स्तर पर संगठन संरचना को मज़बूत कर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों पर प्रवास के लिए निर्देशित किया।कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की हिदायत दी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अब बाग़ी चुनाव लड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।बागियो को निष्कासन के बाद वापस पार्टी में शामिल भी नहीं किया जाएगा।

इस मौक़े पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, दशरथ सिह शेखावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, झुंझुनूं विधानसभा से प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, प्रदेश विस्तारक योजना के राजेश गुर्जर, भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, सुनील लाँबा, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खिचड़, सुल्ताना मण्डल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, राजेंद्र भाम्भू, अरुणा सिहाग, रजनीश चनाना, सौशियाल मीडिया ज़िला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, विकास पुरोहित, आशुसिह दशरथ सिह शेखावत सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet