[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंकड़ों के आधार पर बनती हैं योजनाएं, इसलिए सांख्यिकी अहम : शेखावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंकड़ों के आधार पर बनती हैं योजनाएं, इसलिए सांख्यिकी अहम : शेखावत

आंकड़ों के आधार पर बनती हैं योजनाएं, इसलिए सांख्यिकी अहम : शेखावत

चूरू : आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, चूरू की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में 18वें सांख्यिकी दिवस पर शनिवार को सांख्यिकी के जनक प्रो. पी.सी.महालनोबिस के जन्म दिवस पर ‘निर्णयन में समंको की उपयोगिता’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, एसीईओ दुर्गा ढाका, संयुक्त निदेशक (आईटी) मनोज गरवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। अति जिला कलक्टर शेखावत ने विभागीय प्रकाशन 2023 एवं एसडीजी 2022-23 के प्रकाशन की पुस्तिका का विमोचन किया।

इस मौके पर एडीएम शेखावत ने कहा विभिन्न बिंदुओं पर एकत्र सूचनाओं व आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का निर्माण होता है, इसलिए सांख्यिकी और आकंड़े अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। उप निदेशक पूजा मीणा ने विभाग में हो रहे नवाचारों एवं सांख्यिकी दिवस के उदेश्य एवं महत्व के बारे में अवगत करवाया। कार्यशाला में जिले एवं ब्लॉक कार्यालयों में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत सांख्यिकी अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी कपिल देव, मो जुल्कर खान, समेर सिंह, सुभाषचन्द्र जोशी एवं सांख्यिकी अधिकारी मो. सलीम तथा सांख्यिकी निरीक्षक कृष्ण कुमार नानवाल, सुरेन्द्र एवं संगणक हेमन्त कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

ब्लॉक कार्मिकों द्वारा विभागीय गतिविधियों को पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण, प्रश्नोत्तरी के विजेताओं का नाम चयन कमेटी द्वारा निर्धारित रैकिंग के आधार पर किया गया। ब्लॉक सरदारशहर को बेहतरीन पी.पी.टी. हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आनंद शर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक द्वारा किया गया। सांख्यिकी अधिकारी मो सलीम द्वारा प्रो. पी.सी. महानलोबिस के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। हरीश शर्मा, सहायक आचार्य लोहिया महाविद्यालय चूरू द्वारा सांख्यिकी विशेषज्ञ के रूप में सांख्यिकी के उपयोग एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। सुनीता वर्मा द्वारा विभाग की महत्वपूर्ण कार्य जीवनांक एवं सहीराम मेघवाल सांख्यिकी निरीक्षक द्वारा जन आधार योजना एवं इनके द्वारा आम जन को मिलने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम का प्रबंधन जयवीर सहारण, वरि. सहायक द्वारा किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89