[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला:अस्पताल में लाठी डंडे लेकर पहुंचे हमलावर, सीसीटीवी सामने आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला:अस्पताल में लाठी डंडे लेकर पहुंचे हमलावर, सीसीटीवी सामने आया

घर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला:अस्पताल में लाठी डंडे लेकर पहुंचे हमलावर, सीसीटीवी सामने आया

झुंझुनूं : बाइक से घर जा रहे दो युवकों पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडो और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर यही नहीं रुके, उन्हें मारने के लिए लाठी डंडे लेकर अस्पताल में पहुंच गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ बच्चे हाथों में लाठी डंडे लिए अस्पताल में घूमते हुए दिखाई दे रहे है।

घर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला
घर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश लाठी डंडे लेकर मौके से फरार हो गए।

हमले में घायल हुए झुंझुनूं के बटवालान मोहल्ला के रहने वाले फैजान ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को लगभग 12 के करीब अपने दोस्त अरमान के साथ बाइक पर अपने घर जा रहा था। इस दौरान खोरा का मोहल्ला में अचानक 10 से 15 युवक आए।

गाड़ी की चाबी निकाल ली। गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे व सरियों से हमला कर दिया। कई देर तक लाठी डंडों से पीटते रहे। उसके बाद हमारे अन्य दोस्त हमें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। चार घंटे के बाद बदमाश दोबारा हमला करने के लिए अस्पताल भी पहुंच गए।

अस्पताल में लाठी डंडे लेकर पहुंचे हमलावर
अस्पताल में लाठी डंडे लेकर पहुंचे हमलावर

मोहम्मद फैजान ने बताया कि युवकों ने पुरानी रंजिश में हमला किया है। हमले में अरमान को हाथ – पैर पर चोट आई है। वहीं मोहम्मद अरमान के सिर व हाथ पैर पर चोट लगी है। फिलहाल दोनों को बीडीके अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस संबंध में मोहम्मद फैजान ने आसिफ, साकिब, आदिल, आजम, सोहेल उर्फ मुंड, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद अली सहित 8 से 10 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62