[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा-2022 का मामला:डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिला शिक्षक बना महेश, गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा-2022 का मामला:डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिला शिक्षक बना महेश, गिरफ्तार

अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा-2022 का मामला:डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिला शिक्षक बना महेश, गिरफ्तार

जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मंगलवार को अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 में डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने वाले वांछित आरोपी काे गिरफ्तार किया है। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सापोल पंचायत समिति जिला राजसमंद में नाैकरी कर रहा था।

एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि आराेपी महेश कुमार (लाभार्थी परीक्षार्थी) निवासी नाइयों की ढाणी डेडवा खुर्द सांचौर हाल अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सापोल पंचायत समिति राजसमंद काे गिरफ्तार किया गया है। महेश कुमार ने वर्ष 2022 में अध्यापक लेवल भर्ती परीक्षा में अपनी जगह डमी अभ्यर्थी हनुमानाराम विश्नोई को बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी।

एसओजी इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हाेंने बताया कि एसओजी ने वर्ष 2023 में अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 में डमी परीक्षार्थियों के मामले का खुलासा करते हुए एक मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा का मामला सबसे पहले सांगानेर थाने में दर्ज हुआ था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62