[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर रेलवे स्टेशन पर 11 साल की बच्ची का रेप:प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ सो रही थी, किडनैप कर ले गया बदमाश; चोट के निशान मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर रेलवे स्टेशन पर 11 साल की बच्ची का रेप:प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ सो रही थी, किडनैप कर ले गया बदमाश; चोट के निशान मिले

अजमेर रेलवे स्टेशन पर 11 साल की बच्ची का रेप:प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ सो रही थी, किडनैप कर ले गया बदमाश; चोट के निशान मिले

अजमेर : अजमेर रेलवे स्टेशन पर 11 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप किया गया। बच्ची परिवार के साथ प्लेटफाॅर्म संख्या 4-5 पर सो रही थी, वहीं से बच्ची का किडनैप किया गया। करीब 3-4 घंटे बाद बच्ची स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी अनिल ने बताया- पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ रेप की रिपोर्ट दी है। पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए जीआरपी और आरपीएफ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बच्ची का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है।

अजमेर रेलवे स्टेशन पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के अधिकारी।
अजमेर रेलवे स्टेशन पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के अधिकारी।

जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया- ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के जायरीन अजमेर की दरगाह में जियारत करने आए थे। वापस ग्वालियर जाने के लिए सोमवार रात 9 बजे यह परिवार अजमेर रेलवे स्टेशन पर आकर प्लेटफॉर्म पर ही सो गया। रात करीब 1:30 बजे जागे तो बैग और 11 साल की बच्ची गायब मिली। रात 2:30 बजे जीआरपी को सूचना दी गई। बच्ची की तलाश शुरू की गई। करीब 4:30 बजे बच्ची स्टेशन पर खड़ी अजमेर-गंगापुर ट्रेन के कोच में मिली। उसके साथ मारपीट हुई है। मुंह पर चोट के निशान हैं।

टिकट लेने उठे तो बच्ची नहीं मिली
बच्ची की दादी ने बताया- पूरे परिवार के साथ ग्वालियर से 15 दिन पहले यात्रा पर निकले थे। सोमवार को दरगाह जियारत के लिए अजमेर आए थे। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पूरा परिवार सो रहा था। बच्ची मेरे साथ ही सो रही थी। इसी दौरान बच्ची को कोई उठाकर ले गया।

पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट बताया कि प्लेटफॉर्म पर रात करीब 12:30 बजे मेरी बेटी भी सो रही थी। रात करीब 1:30 बजे मेरे रिश्तेदार टिकट लेने के लिए उठे और हमें उठाया, तब देखा कि मेरी बेटी और कपड़ों का एक बैग गायब था।

पिता ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आकर खड़ी हुई डेमू ट्रेन में मेरी बेटी घायल अवस्था में मिली। उसके चेहरे और होठों पर चोट लगी हुई थी। कपड़ों पर खून भी लगा हुआ था। पिता ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात शख्स मेरी बेटी का अपहरण कर ले गया और मारपीट कर उसके साथ गलत काम किया ।

प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान
सूत्रों के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। पीड़िता के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। डीएनए रिपोर्ट के बाद इसका पता चलेगा कि कितने आरोपी थे। डॉक्टर को पीड़ित बच्ची के दांत भी टूटे हुए मिले हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62