सादुलपुर में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान:जलदाय विभाग के ऑफिस पर किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
सादुलपुर में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान:जलदाय विभाग के ऑफिस पर किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
सादुलपुर : सादुलपुर में पेयजल संकट को लेकर आज बेजुवा गांव के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गांव में पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नही पहुंचने पर शनिवार को सैकड़ो ग्रामीण इक्कठे होकर शाखू जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां पर जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले दो महीनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। जिससे भयंकर गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही पशुधन के लिए भी पानी को लेकर परेशानी आ रहा है।
गांव वालों का कहना है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार बार अवगत करा दिया गया है। मगर कोई नही सुन रहा है। जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मामले को लेकर सहायक अभियंता मीनाक्षी को फोन किया गया। मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036702


