[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से सूचना केंद्र में पार्क का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से सूचना केंद्र में पार्क का उद्घाटन

महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से सूचना केंद्र में पार्क का उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधीन सूचना केंद्र में इमामी ग्रुप के सीएसआर फंड के जरिए महावीर इंटरनेशनल की झुंझुनूं शाखा द्वारा विकसित किए गए पार्क का शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजर्षि वर्मा ने उद्घाटन किया। एसपी वर्मा ने इस मौके पर पार्क की लोकेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस, न्यायालय के करीब होने से आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महावीर इंटरनेशनल के झुंझुनूं शाखा के अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया ने बताया कि पार्क के निर्माण पर लगभग 3 लाख रुपए लागत आई है, जिसे इमामी ग्रुप द्वारा वहन किया गया है।

प्रेरक एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि विभागीय कार्मिकों द्वारा इस पार्क की देखरेख पूरी जिम्मेदारी से की जाएगी। महावीर इंटरनेशनल के महासचिव नितिन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पार्क का निर्माण करने वाले आर्किटेक्ट सत्येंद्र की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी बहन दीपिका को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, राजकुमार मोरवाल, निरंजन जानू, सीए मनीष अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, संपत चूड़ेलेवाला, सूबेदार अमर सिंह खीचड़, पुष्कर जांगिड़, पवन कुमावत, मनोज सिंह, जाकिर सिद्दीकी, डॉ नीरू खींचा, मदन सिंह प्रेमी, गोविंद कुमावत, राकेश झाझड़िया, डॉ. जे.पी. बुगालिया, डॉ रजनेश माथुर, नरेंद्र सिंह खेदड़, राजन चौधरी, विजय गौड़, हरि कुमावत, गिरदावर राजेश अहलूवालिया, विद्यानंद कुमावत, बालकिशन टिबड़ेवाल, विनोद टेलर, वासुदेव शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अशोक शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62