[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलवायु स्मूत्थानशील कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जलवायु स्मूत्थानशील कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

जलवायु स्मूत्थानशील कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

आबूसर (झुंझुनूं) : कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर झुंझुनूं पर 14-15 जून 2024 को दो दिवसीय जलवायु स्मूत्थानशील कृषि विषय पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि डॉ देवाराम सैनी कुलसचिव एवं डॉ सुभाष चंद्र निदेशक प्रसार शिक्षा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दयानंद ने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम भारू चकवास एवं मदनसर जलवायु स्मूत्थानशील कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना चलाई जा रही है जिसके तहत फसलों की जलवायु स्मूत्थानशील किस्मों एवं विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जाता है। डॉ दयानंद ने बताया कि यह परियोजना वर्ष वर्ष 2011-12 से चल रही है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवाराम सैनी ने कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर झुंझुनूं द्वारा किए जा रहे नयाचारों की प्रशंसा की एवं किसानों को लगातार कृषि विज्ञान केंद्र के संपर्क में रहने की सलाह दी जिससे उन्नत तकनीकों को कृषि में उपयोग किया जा सके। निदेशक प्रसार शिक्षा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर डॉ सुभाष चंद्र ने किसानों से विभिन्न नवाचारों के बारे में फीडबैक लिया तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को स्मूत्थानशील कृषि तकनीक को वृत्त स्तर पर प्रदर्शित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में किसानों को फसलों की जलवायु स्मूत्थानशील किस्मों का बीज भी वितरित किया गया इस कार्यक्रम में केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ रशीद खान, डॉ प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, रमन मीणा एवं लगभग 70 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62