अलसीसर में कलेक्टर ने कि जनसुनवाई
अलसीसर में कलेक्टर ने कि जनसुनवाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
अलसीसर-झुंझुनूं : जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने शुक्रवार शाम अलसीसर ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की । इस दौरान उन्होंने 25 शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए । जन सुनवाई में मलसीसर में पानी भराव, कंकड़ेउ कला, हंसासर व आसपास के गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, रास्तों के प्रकरण सहित अन्य शिकायतों को पर अधिकारियों को निर्देश दिए। पेयजल की समस्याओं पर जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर गांवों में आपूर्ति सुनिश्चित करें । जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038438


