[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या, छह को पुलिस ने किया डिटेन, रेंट की गाड़ी को लेकर हुआ विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या, छह को पुलिस ने किया डिटेन, रेंट की गाड़ी को लेकर हुआ विवाद

झुंझुनूं के गांव शीशियां में किराए की थार गाड़ी को लेकर हुए विवाद में युवक को कैंपर से कुचलकर मार डालने के मामले ने सनसनी फैला दी।

झुंझुनूं : गांव के जोहड़ में शराब ठेके सामने किराए की थार गाड़ी को लेकर हुए विवाद युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कैंपर से युवक को कुचलकर मार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छह युवकों को डिटेन किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार श्यामपुरा, नूआं गांव का फौजी संपत सिंह एक शादी में जाने की बात कहकर रविवार सुबह झुंझुनूं में कार रेंटल सर्विस प्रोवाइडर से थार गाड़ी किराए पर लेकर गया था।

देर रात गाड़ी एक ही जगह घूमती रही तो कार रेंटल सर्विस प्रोवाइडर ने थार गाड़ी का जीपीएस लॉक कर दिया। जीपीएस लॉक करने पर संपत ने कार रेंटल वालों को फोन पर उलहाना दिया तो आपस में गाली गलौच हो गई। इसके बाद गाड़ी किराए पर देने वाले अंकित व उसका दोस्त शशि पुत्र रामेश्वर, राहुल पुत्र नाहर सिंह, सुनील पुत्र रणवीर सिंह, श्रीगंगानगर के दिनेश कुमार समेत दस के करीब युवक तीन गाड़ियों में सवार होकर थार में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर शीशियां गांव के बाहर राणासर रोड स्थित जोहड़ में शराब ठेके के सामने पहुंचे।

जहां पर थार किराए पर लेने वाले श्यामपुरा, नूआं गांव के फौजी संपत सिंह, सुमित झाझड़िया व सुनील जाट ने समय पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए किराए पर ली गई थार देने से मना कर दिया। इस पर गाड़ी किराए पर देने वालों व किराए पर लेने वाले संपत फौजी, सुमित व सुनील के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान वहां पर मौजूद दिनेश कुमार पर सुमित ने कैंपर चढ़ा दी। कैंपर चढ़ाने के बाद घायल दिनेश को बीडीके अस्पताल लाया गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर उसको एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीडीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया।

दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था 
मृतक दिनेश रविवार को अपने दोस्त अंकित की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। दिनेश कुमार रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ सुबह 10 बजे सालासर जाने के लिए अपने घर से निकला था। इसी बीच वह दोस्त अंकित के जन्मदिन में शामिल होने झुंझुनूं ही ठहर गया। रात को सभी दोस्तों ने मिलकर झुंझुनू के पूरा की ढाणी में एक होटल में पार्टी की। यहां से संपत फौजी को किराए पर दी गई कार लेने गए युवकों के साथ शिशियां चला गया। मृतक दिनेश रेलवे में एसआई की तैयारी कर रहा था। जीडी का पेपर क्लियर कर चुका था और 15 दिन बाद फिजिकल था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet