[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को गाड़ी उपलब्ध कराई थी, तस्कर परिवार पर 19 मामले हैं दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

हत्या के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को गाड़ी उपलब्ध कराई थी, तस्कर परिवार पर 19 मामले हैं दर्ज

हत्या के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को गाड़ी उपलब्ध कराई थी, तस्कर परिवार पर 19 मामले हैं दर्ज

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को गाड़ी उपलब्ध कराने के आरोपी के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। आरोपी और उसके परिवार में चार सदस्यों के खिलाफ हत्या व एनडीपीएस समेत 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर बुधवार सुबह पुलिस ने रावतसर के वार्ड 11 निवासी अनिल झिंझा के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। इसके अलावा रामदेव कॉलोनी में पालिका के दो करोड़ के प्लाट से हत्या के आरोपियों का कब्जा हटाया।

इस दौरान रावतसर थानाधिकारी वेदपाल, रावतसर सीओ हंसराज बैरवा, नगर पालिका ईओ शैलेंद्र गोदारा सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।
तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

कई मामले दर्ज हैं परिवार पर
रावतसर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया की वार्ड नंबर 11 स्थित सुरेंद्र कुमार झिंझा और अनिल झिंझा अलग-अलग प्रकरणों में जेल जा चुके हैं। अभी भी किसी न किसी प्रकरण में इनकी संलिप्तता सामने आ रही थी। इन्होंने अवैध रूप से 20 फुट से ज्यादा कब्जा कर निर्माण कर रखा था। रावतसर पुलिस ने पालिका टीम के सहयोग से अवैध कब्जे को ढहा दिया।

करोड़ों के बेशकीमती प्लाट को किया कब्जा मुक्त
रावतसर थानाधिकारी ने बताया की आपराधिक गतिविधियों में शामिल झिंझा परिवार रामदेव कॉलोनी में करीब दो करोड़ रुपए के प्लाट पर कब्जा कर रखा था। जिसे आज सुबह रावतसर पुलिस ने मुक्त करवाया है।

रामदेव कॉलोनी में करीब दो करोड़ रुपए का प्लाट कब्जा मुक्त कराया।
रामदेव कॉलोनी में करीब दो करोड़ रुपए का प्लाट कब्जा मुक्त कराया।

पूरा परिवार अपराध में लिप्त
पुलिस कप्तान विकास सांगवान ने बताया की झिंझा परिवार में चार सदस्यों पर 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामलों में कोर्ट में चालान पेश किए जा चुके हैं। पूरा परिवार ही आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। परिवार में सुरेंद्र झिंझा,अनिल कुमार झिंझा,अभिमन्यु और सिद्धार्थ झिंझा किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं। इनको लेकर काफी समय से पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थी। पुलिस मुख्यालय राजस्थान के अपराधियों के खिलाफ एक्शन के निर्देशों के बाद पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

अनिल कुमार झिंझा।
अनिल कुमार झिंझा।

हरजीत सिंह हत्याकांड में भी आरोपी

पुलिस कप्तान विकास सांगवान ने बताया कि सुरेंद्र कुमार झिंझा पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें मारपीट, चोरी, लड़ाई झगड़ा,धोखाधड़ी, चोरी के सामान को रखना,डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले हैं। अनिल कुमार झिंझा पर राजस्थान में एनडीपीएस,मारपीट और एससी एसटी एक्ट के 3 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि मारपीट मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी थी।

पंजाब पुलिस ले गई थी

मोगा (पंजाब) के हरजीत सिंह पेंटा हत्याकांड में भी अनिल कुमार का नाम सामने आया था। जिसको लेकर पंजाब के मोगा जिला की बाघा पुराना थाना पुलिस ने दो दिन तक हनुमानगढ़ जिले में डेरा डाले रखा था। उसके बाद जून 2022 माह में अनिल कुमार को हिरासत में लेकर पंजाब चली गई थी। वहीं, उसी समय सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कुछ आरोपी पकड़े गए थे।

उन आरोपियों के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सीसीटीवी में नजर आई थी। वो स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की थी। जिससे हत्यारों को हथियार सप्लाई किए गए थे। अनिल कुमार झिंझा पर स्कॉर्पियो उपलब्ध करवाने का आरोप है। इसके बाद दोनों ही मामलों में अनिल कुमार से पंजाब पुलिस ने गहनता से पूछताछ भी की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77