बलौदा में ग्रामीणों ने सड़क में घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया
बलौदा में ग्रामीणों ने सड़क में घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया
सूरजगढ़ : बलौदा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर विरोध जताया है। ग्रामीण देवेंद्र कुमार, भवानी सिंह, योगेंद्र सिंह बलौदा, विकास सिंह, संदीप, भगतसिंह, कृष्ण सोनी, बलबीर सिंह, सुखवीर धनखड़, लक्ष्य आदि ने बलौदा सीमा पर बने शहीद धर्मपाल सिंह स्मारक स्थल के सामने से सतनाली का बास तक बनाई जा रही सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर विरोध जताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा मिट्टी के ऊपर ही मामूली कंक्रीट व डामर डालकर बनाई जा रही सड़क पैदल चलने वाले राहगीरों के पैरों से ही उखड़ रही है। वहीं विरोध जता रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से उक्त सड़क के निर्माण की जांच करवाकर नियमानुसार सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043104


