कांस्य पदक विजेता का जननायक ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया
खेतड़ी के संदीप चौधरी ने फिर फहराया परचम, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
खेतड़ी : जापान के कांबी में चल रहे वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेतड़ी के मेहाडा जाटूवास निवासी संदीप चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया। संदीप चौधरी ने जापान के कांबा में चल रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंगलवार को जैवलिन थ्रो में 60. 41 मीटर भाला फेंक कर देश के लिए कांस्य पदक जीता ।
संदीप चौधरी के खेतड़ी आगमन पर विधायक इन्जि. धर्मपाल गुर्जर ने साफा व माला पहनाकर स्वागत कर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
आपको बता दे की इससे पूर्व संदीप चौधरी ने जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। संदीप चौधरी वर्ष 2016 मे हुए रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहा था। इसके अतिरिक्त संदीप राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीत चुका है तथा फ्रांस में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर चुका है। संदीप चौधरी की इस सफलता पर पैतृक गांव मेहाडा जाटूवास में खुशी का माहौल है।
इस मौके पर होशियार सिंह सरपंच, राजपाल चौधरी, कैलाश चौधरी, पुर्व सरपंच बबलु अवाना, एड. महेन्द्र छावड़ी, सुवाराम मेहाड़ा, पुर्णमल मेहाड़ा, मंजीत सिहोड़, रमेश, ओमप्रकाश, होशियार, कैलाश, सुभाष, राजेंद्र, राजेश मास्टर, महावीर व बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122357


