[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल में खाना बनाने वाली की बेटी ने इतिहास रचा:12वीं कला वर्ग में 97.40 मार्क्स प्राप्त किए, पिता की दो साल पहले हो चुकी है मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

स्कूल में खाना बनाने वाली की बेटी ने इतिहास रचा:12वीं कला वर्ग में 97.40 मार्क्स प्राप्त किए, पिता की दो साल पहले हो चुकी है मौत

स्कूल में खाना बनाने वाली की बेटी ने इतिहास रचा:12वीं कला वर्ग में 97.40 मार्क्स प्राप्त किए, पिता की दो साल पहले हो चुकी है मौत

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के माकडो निवासी अनुप्रिया ने 12वीं कला वर्ग में 97.40 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए है। अनुप्रिया सरकारी स्कूल की स्टूडेंट है। गांव में स्थिति स्कूल में पढ़कर ये मुकाम हासिल किया है।

अनुप्रिया ने बहुत मुश्किल में हालात में पढ़ाई की है। पारिवारिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। पिता की दो साल पहले जब अनुप्रिया दसवीं बोर्ड का एग्जाम दे रही थी, तो पिता का देहांत हो गया था। अनुप्रिया के पिता काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

मां सरकारी स्कूल में कुक हैल्पर का काम करती है। बड़ी मुश्किल से बेटी को पढ़ाया। एक बड़ा भाई है, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। अनुप्रिया ने बताया कि वह रोज 10 से 12 घंटा पढ़ाई करती थी। साथ ही घर के काम में मां का हाथ बंटाती थी। अनुप्रिया ने बताया कि वह आगे जाकर आईएएस- आईपीएस बनना चाहती है।

अनुप्रिया ने बताया कि मां ही उसका घर खर्च चलाती है। दो भाई बहन पढ़ाई कर रहे है। बहुत सी बार तो किताबें खरीदने तक की दिक्क़त आती है। लेकिन मा ने कभी भी पापा के नहीं होने का एहसास तक नहीं होने दिया। हमारी सभी जरूरत पूरी करती है। वह मां के काम में हाथ बंटाती है। उसको यकीन ही नहीं था कि इतने नंबर आएंगे। इतने नंबर देखकर मां बहुत खुश हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77