[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारी पर फायरिंग के पीछे की कहानी का झुंझनू एसपी ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

व्यापारी पर फायरिंग के पीछे की कहानी का झुंझनू एसपी ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

पिछले दिनों जिले के गुढ़ा में व्यापारी पर की गई फायरिंग के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि किसी मामले में राजीनामे का दबाव बनाने के लिए यह फायरिंग की गई थी।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

गुढ़ा (झुंझुनूं) : झुंझुनू जिले के गुढ़ा में व्यापारी पर फायरिंग करने का मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने आरोपियों पर बीस हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। आरोपी संजय भार्गव उर्फ संजू पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर में हत्या के प्रकरण में इनामी वांछित अपराधी है।

वहीं एक अन्य आरोपी मोहित शर्मा पुलिस थाना उद्योग नगर, सीकर में लूट के प्रकरण में वांछित है। पकड़े गए आरोपियों में दो शूटर भी गिरफ्तार किए गए हैं, जो रवि कुमार एवं देवेंद्र सिंह निवासी जिला भरतपुर हैं। सीकर के इनामी अपराधी विजय भार्गव उर्फ बीजू रानोली को भी डिटेन कर सीकर पुलिस को सौंपा गया है। ज्ञात रहे कि इस पूरे मामले में पांच आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक इस कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में की जा चुकी है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने आज प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि व्यापारी पर हमला किसी मामले में राजीनामे को लेकर दबाव बनाने के लिए किया गया था।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22