[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग:बोले- समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन करेंगे, 1 महीने से सप्लाई नहीं हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग:बोले- समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन करेंगे, 1 महीने से सप्लाई नहीं हुई

सीकर : सीकर में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि वह पिछले 1 महीने से पानी की भारी की किल्लत से जूझ रहे हैं लेकिन इसकी और अभी तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

खटीकों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 12, बालाजी मंदिर व पूर्व पार्षद यशोदा की गली के रहने वाले लोगों ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर शहर वासियों ने काफी बार जलदाय विभाग को कई बार अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं।

महिला रोशनी देवी ने कहा कि सीकर में लोग पीने के पानी लिए जगह-जगह भटक रहे हैं। कई वार्डों में तो पिछले एक डेढ़-महीने से पानी सप्लाई ही नहीं हुआ। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए चेताया कि अगर आने वाले दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22