[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आवश्यक सेवाओं की रहे सुनिश्चितता, शिकायतों का हो शत -प्रतिशत निस्तारण : सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आवश्यक सेवाओं की रहे सुनिश्चितता, शिकायतों का हो शत -प्रतिशत निस्तारण : सत्यानी

जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने बिजली, पानी सहित आवश्यक सेवाओं को लेकर आयोजित बैठक में दिए निर्देश, एडीएम उत्तमसिंह शेखावत, सीईओ मोहनलाल खटनावलिया सहित अधिकारी रहे मौजूद

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में बिजली, पानी सहित आवश्यक सेवाओं को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी सहित आवश्यक सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा आमजन से किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। गर्मियों के मौसम को देखते हुए आमजन के लिए आवश्यक सेवाओं के लिए जरूरी इंतजाम करें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।

जल कनेक्शन के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए कनेक्शन पूरे किए जाएं तथा नियमित मॉनीटरिंग की जाए। इसी के साथ सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए एवं कोई पेंडेंसी नहीं रहे। कार्यालयों में ई-फाइल मॉड्यूल से ही फाइलों को मूव किया जाएं तथा यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि हीट वेव के दौरान अस्पतालों में जरूरी दवाएं, जांच सहित चिकित्सकीय उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मरीजों को पेयजल, शौचालय, चिकित्सकीय परामर्श सहित दवा व जांच आदि के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएं।

जिला कलक्टर ने पशुपालन अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आवारा व निराश्रित पशुओं के गौशाला आदि में संधारित कर उनके लिए चारे, पानी व छाया आदि की व्यवस्था क जाए तथा आवारा कुत्तों के अतिक्रमण को भी ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।  इस अवसर पर उन्होंने बिजली आपूर्ति, जल कनेक्शन, चिकित्सा सेवाएं, हीट वेव के लिए प्रबंधन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जल कनेक्शन आदि व्यवस्थाएं, राशन वितरण, गौशालाओं के अनुदान, आवारा पशुओं के प्रबंधन, महिला सुरक्षा एवं सखी केन्द्र सहित गतिविधियों पर सभी विभागों के अधिकारियों से विभागवार चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम उत्तमसिंह शेखावत, सीईओ मोहनलाल खटनावलिया, कृषि संयुक्त निदेशक जगदेव सिंह, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, पीएचईडी एसई रमेश राठी, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश, एसीएमएचओ डॉ अहसान गौरी, एपीआरओ मनीष कुमार, महिला अधिकारिता उपनिदेशक विप्लव न्यौला, सीडीपीओ शिवराज सिंह, प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22