[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्याम जा रहे आर्मी जवान और पत्नी की मौत:6 बच्चों सहित परिवार के 8 लोग घायल, बस की टक्कर से कार डिवाइडर पार कर ट्रैक्टर से टकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्याम जा रहे आर्मी जवान और पत्नी की मौत:6 बच्चों सहित परिवार के 8 लोग घायल, बस की टक्कर से कार डिवाइडर पार कर ट्रैक्टर से टकराई

खाटूश्याम जा रहे आर्मी जवान और पत्नी की मौत:6 बच्चों सहित परिवार के 8 लोग घायल, बस की टक्कर से कार डिवाइडर पार कर ट्रैक्टर से टकराई

रींगस (सीकर) : खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर कूदकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे कार में सवार आर्मी जवान और उनकी पत्नी की मौत हो गई तथा हादसे में छह बच्चों समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। बस कार को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेक करते समय उसने कार को टक्कर मार दी। हादसा रींगस (सीकर) में NH-52 पर रीको मोड़ पर परसरामपुरा सरगोठ के पास सोमवार सुबह 10.30 हुआ। हादसे बाद बस ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाया। आर्मी जवान में शादी में शामिल होने लिए चार दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर घर आया था।

रामबाबू यादव आर्मी में राइफलमैन के पद पर तैनात थे। शादी में शामिल होने लिए चार दिन पहले ही घर आए थे।
रामबाबू यादव आर्मी में राइफलमैन के पद पर तैनात थे। शादी में शामिल होने लिए चार दिन पहले ही घर आए थे।

रींगस थाना हेड कॉन्स्टेबल नागर मल सैनी ने बताया कि रीको मोड़ पर स्लीपर बस की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर सामने आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। कार में सवार अणतपुरा पुलिस थाना गोविंदगढ़ (जयपुर) निवासी रामबाबू यादव (25) पुत्र चौथमल यादव, उनकी पत्नी सरोज देवी (24), उनका ढाई साल का बेटा कुणाल यादव, भतीजी कोमल यादव (13) पुत्री जितेंद्र, भतीजा दिव्यांशु यादव (9) पुत्र जितेंद्र, भतीजा कृष्ण यादव (5) पुत्र रोहिताश, भाणजा दक्ष यादव (7) पुत्र फूलचंद यादव निवासी हस्तेड़ा नौपुरा, ​​​​​​ताऊ की बेटी अनिता देवी (25) पत्नी फूलचंद, भाणजी गुन्नू उर्फ पल्लवी (2) पुत्र फूलचंद, भाणजा अमित यादव (7) पुत्र फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

आर्मी जवान अपने परिवार व बहन के परिवार को लेकर खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।
आर्मी जवान अपने परिवार व बहन के परिवार को लेकर खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

सभी घायल गंभीर हालत में जयपुर रेफर

भिड़ंत के तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जेडी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने आर्मी जवान रामबाबू यादव को मृत घोषित कर दिया। तथा अन्य की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। जयपुर रेफर करने के बाद रास्ते में आर्मी जवान की पत्नी सरोज देवी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी के शवों को रींगस CHC में रखवाया। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व कार को पुलिस थाने पर लाकर खड़ा किया।

हादसे की सूचना के बाद परिजन रींगस हॉस्पिटल पहुंचे।
हादसे की सूचना के बाद परिजन रींगस हॉस्पिटल पहुंचे।

शादी में शामिल होने लिए चार दिन पहले आया था रामबाबू
रामबाबू परिवार के परिवार में 22 मई की शादी है। समारोह में शामिल होने के लिए चार दिन पहले घर आया था। रामबाबू इकलौता बेटा था। पिता छह माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रामबाबू 2016 में इंडियन आर्मी 18 कुमाऊ रेजिमेंट में राइफलमैन के पद पर भर्ती हुए थे और अभी जम्मू में तैनात थे। उनकी चार साल पहले शादी हुई थी। शादी से पहले अपने परिवार व बहन के परिवार को लेकर खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62