[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़ी आवेदन की तारीख:एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स 6 जून तक कर सकेंगे अप्लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़ी आवेदन की तारीख:एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स 6 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़ी आवेदन की तारीख:एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स 6 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

जयपुर : राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। प्रदेशभर के 3700 से ज्यादा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए अब स्टूडेंट्स 6 जून तक शाला दर्पण के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से स्टूडेंट्स का सिलेक्शन कर उन्हें एडमिशन दिया जाएगा।

दरअसल, प्रदेशभर में संचालित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं या बाल वाटिकाएं हैं। उनमें नर्सरी की सभी सीटों पर एडमिशन देना होगा। जबकि दूसरी कक्षाओं में सिर्फ खाली सीटों पर ही एडमिशन होगा। हालांकि जिन स्कूलों में पिछले सत्र में कक्षा एक से पांच तक का संचालन किया जा रहा था। उनमें इस साल कक्षा छह का संचालन होगा।

इसी तरह 9वीं तक की स्कूलों में इस साल 10वीं और 11वीं तक की स्कूलों में 12वीं कक्षा का संचालन होगा। इन स्कूलों में पिछली कक्षा पास करके आए स्टूडेंट्स को पहले एडमिशन मिलेगा। उसके बाद सीटें खाली रहने पर उनमें दूसरे स्टूडेंट्स को भी एडमिशन दिया जाएगा।

सब्जेक्ट सेक्शन और एडमिशन गाइड लाइन बाद में जारी होगी

जिन स्कूलों में बीते साल 10वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। उनमें इस बार 11वीं कक्षा में जो सब्जेक्ट सेक्शन होंगे, उन्हीं में एडमिशन होगा। इसके लिए सब्जेक्ट सेक्शन और एडमिशन गाइड लाइन बाद में जारी की जाएगी।

वहीं, इस बार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में क़्वालिटी एजुकेशन के लिए राइट तो एजुकेशन के मानकों के अनुरूप स्कूलों में अलग – अलग सेक्शन निर्धारित किए गए हैं। इनमें कक्षा 1 से 5वीं तक 30 स्टूडेंट प्रति सेक्शन में होंगे। कक्षा 6 से 8वीं में 35 स्टूडेंट्स होंगे, जबकि कक्षा 9 से 12वीं में 60 स्टूडेंट्स प्रति सेक्शन पढ़ सकते है।

भामाशाह 10 बच्चों का करा सकेंगे एडमिशन

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के निर्माण में 50 लाख से ज्यादा रुपए दान देने वाले या पूरा भवन बनाकर देने वाले भामाशाह को स्कूल की हर क्लास में 2 सीटों पर एडमिशन करवाने या पूरे स्कूल में मैक्सिमम 10 सीटों पर एडमिशन करवाने का कोटा होगा। उनकी सिफारिश पर प्राथमिकता से स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा।

इसके साथ ही जो स्कूल हिन्दी से इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट हुई है। उन स्कूलों में प्राथमिकता से उसी स्कूल के स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। जो पहले से हिन्दी मीडियम में उसी स्कूल में पढ़ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77