समर कैम्प की गतिविधियाँ जारी
समर कैम्प की गतिविधियाँ जारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : स्थानीय एस. एन. विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के दौरान चल रहे समर कैम्प की विभिन्न गतिविधियाँ जारी है। उप प्रधानाचार्य सुलोचना सैनी ने बताया कि मंगलवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला समर कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समर कैम्प की दैनिक गतिविधियाँ को प्रारंभ किया।
महला ने कहा कि प्रतिस्पर्द्धा के इस युग में समय का सदुपयोग करना आवश्यक है। अवकाश के समय में छात्रों को विभिन्न क्रिया कलापों के द्वारा अपनी क्षमताओं को विस्तार देना चाहिए। उन्होंने इस प्रकार के समर कैम्प संचालित करने पर विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने गर्मियों में पक्षियों के लिए विद्यालय परिसर में पानी के परिण्ड़े लगाये। ध्यान रहे समर कैम्प में योग, डांस व म्यूजिक, बेसिक कम्प्यूटर, इंगलिस स्पोकन, ताइक्वाण्डो, आर्ट एण्ड क्राफ्ट सहित अनेक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038231


