विद्यालयों में नामांकन वृद्धि को लेकर कार्ययोजना करें तैयार
विद्यालयों में नामांकन वृद्धि को लेकर कार्ययोजना करें तैयार
चूरू : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डाइट प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़ ने चूरू डाइट के शैक्षिक रैंकिंग में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर डाइट ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयन पर बधाई दी एवं डाइट में भौतिक विकास के बारे में बताया। पी एंड एम प्रभागाध्यक्ष संदीप महारोलिया ने डाइट पंचांग के वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यानुभव प्रभागाध्यक्ष उमा सारस्वत ने प्रवेशोत्सव एवं आगामी सत्र के पंचांग कार्यक्रमों की योजना प्रस्तुत की। डाइट उप प्राचार्य नरेंद्र उपाध्याय ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में संबलन पर वार्ता दी।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगवीर सिंह यादव ने जिले के सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में महिलाओं हेतु अंतरिक शिकायत समिति के गठन के निर्देश दिए। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने विद्यालयों में नामांकन वृद्धि हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सारण, संदीप व्यास, अशोक पारीक, बबलेश शर्मा, भंवर लाल डूडी, सुमन जाखड़, ओमप्रकाश देवठिया ने पंचांग गतिविधियों पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में कुसुम शेखावत, संत कुमार, प्रसन्ना मीना, हंसराज मीना, गिरीश चंद्र स्वामी, ओमप्रकाश बारूपाल, भीष्म प्रकाश सारण, मंजु मील आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038385