[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मशीन में आने से युवक का हाथ कटा:चारा काटते समय हाथ का कड़ा अटकने से हादसा, कटे हाथ को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मशीन में आने से युवक का हाथ कटा:चारा काटते समय हाथ का कड़ा अटकने से हादसा, कटे हाथ को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

मशीन में आने से युवक का हाथ कटा:चारा काटते समय हाथ का कड़ा अटकने से हादसा, कटे हाथ को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

चूरू : जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र के गांव राणासर बीकान में सोमवार सुबह खेत में चारा काटते समय मशीन में कड़ा अटकने से युवक का हाथ मशीन में चला गया। इससे युवक की कलाई कटकर अलग गिर गई। लहुलूहान हालत में परिजनों ने युवक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने युवक का इलाज किया।

अस्पताल में घायल युवक के परिजनों ने बताया- राणासर बीकान निवासी गोपीचंद (25) सोमवार सुबह अपने खेत में चाचा के साथ मशीन से चारा काट रहा था। तभी अचानक कुतर मशीन में उसके हाथ का कड़ा अटक गया, जिससे हाथ कड़े सहित मशीन में चला गया। मशीन में हाथ जाने और चिल्लाने पर तुरंत मशीन को बंद कर हाथ बाहर निकाला गया। मगर तब तक हाथ कलाई के पास से कट चुका था।

लहुलूहान हालत में परिजनों ने युवक को निजी वाहन से सीधे गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। परिजन अस्पताल आते समय युवक का कटा हुआ हाथ साथ में लेकर आए। हाथ की नसें कट जाने के कारण युवक का हाथ वापिस जुड़ नहीं सका। डॉक्टर ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर उसे अस्पताल में भर्ती किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77