चिड़ावा : गोशाला रोड पर लगी फैक्ट्री से मोहल्लेवासी परेशान:एसडीएम से हटवाने की मांग, बोले- मशीनों के कंपन से मकानों में आई दरार
गोशाला रोड पर लगी फैक्ट्री से मोहल्लेवासी परेशान:एसडीएम से हटवाने की मांग, बोले- मशीनों के कंपन से मकानों में आई दरार
चिड़ावा : चिड़ावा की गोशाला रोड पर वार्ड 23 में रिहायशी आबादी में फैक्ट्री से वार्डवासियों को परेशानी हो रही है। वार्डवासियों ने फैक्ट्री हटवाने की मांग की है। इस बारे में वार्ड वासियों ने एसडीएम संदीप चौधरी के नाम ज्ञापन सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया को सौंपा।
ज्ञापन में लिखा कि वार्ड में गोशाला के आगे रिहायशी बस्ती में एक व्यक्ति ने चना चूरी बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। फैक्ट्री में बड़ी-बड़ी बॉयलर मशीनें लगाई हुई हैं। ये मशीनें सुबह सात बजे से रात को 11 बजे तक लगातार चलाई जा रही है।
इनके कंपन से आसपास के मकानों में दरारें आ रही रही है। एक मकान में तो हाल ही में लगाई गई टाइल ही उखड़ गई। तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है साथ ही बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। दिनभर धूल उड़ती रहती है। लोगों को इससे सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमार पड़ रहे हैं।
फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार, नेपाल, बंगाल और यूपी के मजदूर रोजाना शराब पीकर बदमाशी करते है। फैक्ट्री मालिक पर मोहल्लेवासियों ने मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060670


