[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग : जिले में संचालित होगी बेहतर तरीके से स्काउटिंग- सबलानिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग : जिले में संचालित होगी बेहतर तरीके से स्काउटिंग- सबलानिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय स्काउट व कब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स शिविर के पांचवें दिन लीडर ट्रेनर एवं कब विभाग के शिविर संचालक रामअवतार सबलानिया ने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि झुंझुनू जिले में स्काउट गाइड के अंतर्गत नए स्कूलों को पंजीकृत कर उनमें गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जाएगा। सबलानिया ने प्रशिक्षण ले रहे शिविरार्थियों को कहा कि उन्हें देश एवं समाज निर्माण में अपना योगदान देने हेतु रचनात्मक कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और अपने विद्यालय में स्काउट गाइड संगठन की गतिविधियों नो बैग डे के दिन प्रभावी संचालन करें।

इस अवसर पर सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि शिविरार्थियों को नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, कब के गीत, विशाल गर्जना, मोगली की कहानी, सिक्स सिस्टम, मार्च पास्ट सहित विभिन्न उपयोगी जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है । सी. ओ. कालावत के अनुसार प्रशिक्षण टीम में लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया, शिवप्रसाद वर्मा, मूलचंद मूंड, मनोहर लाल रणवा, रामाकिशन सैनी, निरंजन लाल शर्मा, मक्खन लाल सैनी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बुहाना, खेतड़ी में स्काउट गाइड शिविर प्रारंभ सी. ओ. कालावत ने बताया कि शिक्षकों की सुविधा की दृष्टि से बुहाना एवं खेतड़ी में भी स्काउट गाइड की विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है खेतड़ी में ब्लॉक खेतड़ी के शिक्षक तथा स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर बुहाना में सिंघाना, सूरजगढ़ एवम बुहाना ब्लॉक के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के उपरांत सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे उसके पश्चात अपने विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जाएगा। बुहाना में यादराम आर्य, प्रवीण कुमार, नरेश सिंह,शेर सिंह एवं खेतड़ी में बाबूलाल गुर्जर, जितेंद्र कुमार, चिरंजीलाल शर्मा आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22