[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नीमकाथाना जिला अस्पताल किया रेफर, वर्कशॉप से जा रहा था घर, बबाई के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नीमकाथाना जिला अस्पताल किया रेफर, वर्कशॉप से जा रहा था घर, बबाई के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नीमकाथाना जिला अस्पताल किया रेफर, वर्कशॉप से जा रहा था घर, बबाई के पास हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

बबाई : बबाई के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना सोमवार रात 10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार पचलंगी निवासी संदीप सैनी (27) पुत्र सरदार राम ने करमाड़ी में वर्कशॉप पर काम करता था। रात करीब 10 बजे वह काम खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। बबाई के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वह सड़क पर ही गिरने से घायल हो गया। हादसे के दौरान टक्कर लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल बाइक सवार संदीप कुमार को बबाई के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गाड़ी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

थानाधिकारी ने बताया कि घायल का उपचार करवाया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने कहा कि नीमकाथाना से खेतड़ी तक राज्य सरकार की ओर से नई सड़क बनाई जा रही है। स्टेट हाईवे 13 पर कोई स्पीड ब्रेकर नही होने से ओवरलोड डंपर तेज गति से दौड़ रहे है, जिसके चलते अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने करमाडी पपुरना के बीच स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है ताकि तेज गति से चलने वाले ओवरलोड डंपरों व वाहनों की गति नियंत्रित हो सके तथा हादसों में कमी लाई जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22