[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएम ने कहा:दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएम ने कहा:दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

सीएम ने कहा:दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की सभा की। सीएम भजनलाल ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में जलेबी चौक खादर में प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा और शिव विहार व शाहदरा में लोकसभा उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

सीएम शर्मा ने पूर्वी दिल्ली आयोजित सामाजिक सम्मेलन में कहा कि जैन समाज ने देश को दिशा दिखाने का सराहनीय कार्य किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी का जैन समाज व साधु-संतों के साथ गहरा रिश्ता रहा है। मोदी जी के लिए जैन समाज उनके परिवार जैसा है। राजस्थान में आने वाले जैन समाज के संत प्रदेश के लिए स्टेट गेस्ट होंगे।

सीएम ने शाहदरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कहा कि 2014 के पश्चात गरीब कल्याण व विकास की योजनाएं, सीमा सुरक्षा, दुनिया में भारत का बढ़ता गौरव, आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्ति होते जनता ने देखा है। वर्ष 2014 से पहले क्या हुआ करता था ये भी जनता ने देखा है। जनता में ये विश्वास है कि अगर देश को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वे मोदी हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव मैदान में कूदे थे, खुद भ्रष्टाचार में फंसे

सीएम भजनलाल ने कहा कि चुनावी मौसम में सपने दिखाने वाले और झूठे वादे करने वाले आयेंगे, इनकी लूट और झूठ की दुकान है। इनका जवाब वोट से देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात कह कर चुनाव मैदान में कूदे थे, लेकिन अब खुद भ्रष्टाचार में फंसे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा संस्कारित पार्टी है, कांग्रेस व विपक्षी दल जातिगत व पारिवारिक पार्टियां हैं, उनके एजेंडे व्यक्तिगत स्तर पर होते हैं। विपक्ष की कोई उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस ने कोई भी घोषणा पत्र पूरा नहीं किया।

मोदी का विजन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से 400 पार करेंगे

सीएम भजनलाल शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को जो भी दायित्व देते हैं, वह उसे पूरा करता है। मोदी जी का विजन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 400 पार करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी प्रवासी हमेशा राष्ट्रवाद, संस्कृति एवं विचार से जुड़ा हुआ है और अपनी माटी को वे भूले नहीं हैं। पूरे देश में प्रवासी राजस्थानियों की गूंज है। राष्ट्रवाद की विचारधारा से जुड़कर राजस्थानी प्रवासी हमेशा प्रदेश के गौरव को बढ़ाने का काम किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62