[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल्द ही बनेगा अग्रसेन द्वार, खेतान ट्रस्ट ने दी सहमति, माधव गुप्ता के यूपीएससी परीक्षा मे 132 रैंक लाने पर जल्द ही किया जायेगा अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जल्द ही बनेगा अग्रसेन द्वार, खेतान ट्रस्ट ने दी सहमति, माधव गुप्ता के यूपीएससी परीक्षा मे 132 रैंक लाने पर जल्द ही किया जायेगा अभिनंदन

सकारात्मक सोच के साथ समाज को एकजुट करने का मिशन रहेगा जारी : चुड़ैलेवाला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

झुंझुनूं : महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी और ट्रस्टियों की बैठक अध्यक्ष संपत्त चुड़ैलेवाला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके तहत पहले गत बैठक के निर्णयों और विचारों को सचिव शिवचरण हलवाई ने सभी के सामने रखी। जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस मौके पर चुड़ैलेवाला ने बताया कि अग्रवाल समाज के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई और पीआरओ डॉ. डीएन तुलस्यान के प्रयासों से अग्रसेन द्वार बनाने के लिए भामाशाह परिवार की सहमति मिल गई है। अब यह अग्रसेन द्वार गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट की ओर से बनाया जाएगा। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन मार्ग पर जी-लाल पेट्रोल पंप के पास यह अग्रसेन द्वार प्रस्तावित है। इस मौके पर समाज के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों और ट्रस्टियों ने खेतान परिवार का आभार जताया। साथ ही हलवाई और डॉ. तुलस्यान के प्रयासों पर उनको साधुवाद दिया। प्रस्तावित अग्रसेन द्वार का संयोजक परमेश्वर हलवाई एवं डॉ. डीएन तुलस्यान को बनाया गया जो समाज के पदाधिकारियों से चर्चा कर अग्रसेन द्वार की पूरी रूपरेखा तैयार करेंगे।

इस मौके पर अग्रवाल समाज के गौरव माधव गुप्ता द्वारा यूपीएससी परीक्षा क्रेक करके आईएएस बनने पर खुशी जताई गई। साथ ही माधव गुप्ता का अभिनंदन करने का फैसला लिया गया। माधव गुप्ता, दिवंगत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एचके गुप्ता के पौत्र और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गुप्ता के पुत्र है। जिन्होंने गत दिनों ही यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम का संयोजक अजीत राणासरिया को बनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संपत्त चुड़ैलेवाला ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ समाज को एकजुट करने का लक्ष्य हर एक समाज के व्यक्ति का है। वहीं सोच उनकी भी है। इसलिए आपसी व्यक्तिगत मनमुटाव को दूर करके सभी एक जाजम पर बैठकर समाजहित में सुझाव दें और समाज को मजबूत बनाएं। सचिव शिवचरण हलवाई ने किसी एक अग्र बंधु द्वारा समाज को पत्र लिखकर किए गए प्रश्नों एवं व्यक्तिगत किए गए मैसेज को पढ़कर सुनाया। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय हुआ इस प्रकार के पत्रों और मैसेज को समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए नजरअंदाज किया जाना चाहिए। आपसी मनमुटाव के चलते इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो के लिए प्रदीप पाटोदिया एवं नेमी अग्रवाल को अधिकृत किया गया। सभा का समापन अध्यक्ष संपत्त चुड़ैलेवाला द्वारा सभी का आभार प्रकट कर किया गया।

बैठक में अध्यक्ष संपत्त चुड़ैलेवाला, सचिव शिवचरण हलवाई, कोषाध्यक्ष राजेश केजड़ीवाल, उपाध्यक्ष रघुनाथप्रसाद पोद्दार, उप मंत्री अनिल केजडीवाल, आशीष तुलस्यान, पीआरओ डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, अनिल केजड़ीवाल, कैलाशचंद्र सिंघानिया, श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, जुगलकिशोर मोदी, सुरेंद्र केडिया, अजीत राणासरिया, श्यामसुंदर टीबड़ा, आनंद टीबड़ा, विपिन राणासरिया, अशोक तुलस्यान, संदीप केडिया, विनोद कानोडिया, नरेश परसरामपुरिया, सीए जिम्मी मोदी, रमाकांत हलवाई, राजेश टेकड़ीवाल, प्रदीप पाटोदिया, अशोक केडिया नीटू, रोहिताश्व बंसल, दिलीप हंसासरिया, हरिश तुलस्यान आदि मौजूद थे। सभी ने ​समाजहित में अपने अपने विचार रखे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62