[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में खेत में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति:15 फीट नीचे कुएं जैसी संरचना और पत्थरों से बना पक्का फर्श; ट्रैक्टर से मिट्टी पलटते समय किसान को पता चला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में खेत में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति:15 फीट नीचे कुएं जैसी संरचना और पत्थरों से बना पक्का फर्श; ट्रैक्टर से मिट्टी पलटते समय किसान को पता चला

चूरू में खेत में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति:15 फीट नीचे कुएं जैसी संरचना और पत्थरों से बना पक्का फर्श; ट्रैक्टर से मिट्टी पलटते समय किसान को पता चला

चूरू : चूरू जिले के एक गांव में खेतों में खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्ति मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई की जगह एक पत्थरों से बने कुएं जैसी संरचना और पशुओं का चारा डालने वाले बर्तनों के अवशेष मिले। इसके बाद खुदाई को बंद कर दिया और शनिवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

गांव के सरपंच सुनील जांगिड़ का कहना है कि, खेत का मालिक राजवीर सिंह महला का कहना है कि खेत में ट्रैक्टर से प्लाऊ करवा रहे थे (मिट्टी पलट रहे थे), अचानक ट्रैक्टर का पलाऊ किसी चीज से टकरा गया और उसकी नोक टूट गई। प्लाऊ रुक गया तो देखा कि बड़े पत्थर से पलाऊ रुका है। बाद में कस्सियों से थोड़ी खुदाई करवाई तो कुएं जैसी संरचना नजर आई। हालांकि जेसीबी से खुदाई में बड़े पत्थर, एक मिट्टी की बनी देव प्रतिमा और एक पशुचारे के बर्तन के आकार का बड़ा पत्थर भी निकला है।

खुदाई में पशुओं को चारा डालने वाला मिट्टी का बर्तन मिला।
खुदाई में पशुओं को चारा डालने वाला मिट्टी का बर्तन मिला।

15 फिट खुदाई के बाद नजर आया पक्का फर्श
जेसीबी मशीन से लगभग दो घंटे तक हुई खुदाई के बाद बड़े-बड़े पत्थरों से बना कुएं जैसा दिखाई देने वाली जगह पर 10-15 फीट के बाद पक्का फर्श नजर आया। बता दें कि खेत के आसपास कोई पहाड़ी क्षेत्र नहीं और ना ही पथरीली जमीन है। ग्रामीणों का मानना था कि कई साल पहले कोई बस्ती यहां रही होगी।

खुदाई में एक मिट्टी की मूर्ती मिली है।
खुदाई में एक मिट्टी की मूर्ती मिली है।

सरपंच सुनील जांगिड़ ने बताया कि इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई है। खुदाई भी रुकवा दी गई है। हमें ऐसा लगता है कि प्राचीन काल में यहां कोई मानव बस्ती रही होगी। सही से सर्वे करने की जरूरत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77