[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जालान अस्पताल में मरीजों ने किया प्रदर्शन:डॉक्टरों के चैंबर में नहीं मिलने से थे नाराज, नर्सिंग कर्मचारी कर रहे थे इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जालान अस्पताल में मरीजों ने किया प्रदर्शन:डॉक्टरों के चैंबर में नहीं मिलने से थे नाराज, नर्सिंग कर्मचारी कर रहे थे इलाज

जालान अस्पताल में मरीजों ने किया प्रदर्शन:डॉक्टरों के चैंबर में नहीं मिलने से थे नाराज, नर्सिंग कर्मचारी कर रहे थे इलाज

रतनगढ़ (चुरू) : रतनगढ़ के जालान अस्पताल में शनिवार को मरीजों ने प्रदर्शन किया। गुस्साएं मरीजों का कहना है कि जब भी वे अस्पताल आते हैं। चैम्बर में डॉक्टर कुर्सी पर नहीं मिलते हैं। चैम्बर में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जो परेशान होकर वापस अपने घर चले जाते हैं। दूर दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जब अस्पताल के आउटडोर में डॉक्टर चैम्बर में नहीं मिले। तब मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

गौ रक्षक दल के रामावतार सेवदा ने बताया कि अस्पताल के उपस्थिति रजिस्टर में 15 डॉक्टर्स की उपस्थिति है, लेकिन चैम्बर में केवल तीन डॉक्टर ही मौजूद हैं। कई ऐसे डॉक्टर भी हैं जो ड्यूटी पर भी है और अवकाश पर भी नहीं हैं, लेकिन वह अस्पताल में कहां हैं किसी को कुछ नहीं पता। अव्यवस्थाओं को लेकर आए दिन जालान अस्पताल चर्चा में रहता है। अस्पताल के डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ कर स्टाफ कम होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। अस्पताल में रतनसरा से आई महिला मरीज ने बताया कि सुबह आठ बजे आई थी। डॉक्टर लेट आए तब जांच लिखी, काउंटर पर गए तब कहा कि 12 बजे बाद जांच अस्पताल में नहीं होती है। इसलिए आप बाहर से जांच करवा लें।

इमरजेंसी वार्ड में भी नहीं मिल रही सुविधाएं
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। इमरजेंसी वार्ड में भी जब मरीजों को डॉक्टर नहीं मिलता है। तब परेशान होकर प्रदर्शन किया जाता है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मी ही डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर देते हैं।

प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे डॉक्टर
अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर प्रदर्शन करने की सूचना के बाद कुछ डॉक्टर चैम्बर में पहुंचे, लेकिन उस समय तक माहौल गर्मा हो चुका था। परेशान मरीजों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर डॉक्टर समय पर चैम्बर में पहुंच जाते तो मरीजों को बिना कारण परेशान नहीं होना पड़ता।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77